Showing posts with label written by sudha verma. Show all posts
Showing posts with label written by sudha verma. Show all posts

Friday, 31 January 2014

ठंड मे महिलाएं पियें अधिक पानी, दूर करें परेशानी

ठंड मे महिलाएं पियें अधिक पानी, दूर करें परेशानी 

अक्सर भाग दौड भरी जिंदगी में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती है कि वे आवश्यक चीजें जैसे पानी पीना तक भूल जाती है. अगर आप भी ऐसी महिलाओं में से एक है तो आप जाने अनजाने में कई सारी बीमारियों को न्यौता दे रही हैं अक्सर सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण कम पानी पीना पेट में जलन,संक्रमण या बीमारियों का कारण बन सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि यह समस्या महिलाओं में विशेष तौर पर हो सकती है। अत्याधुनिक सुविधाओं और भाग दौङ भरी जिंदगी में ऐसा होना आम बात है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां महिलाओं में बढ़ रहीं हैं।
।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्णा ने बताया कि “पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक बीमारियों का खतरा होता है ऐसे में कम पानी पीने से मूत्राशय संबंधी बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। वैसे तो इन बीमारियों के लक्षण हर आयु वर्ग की महिलाओं मे हो सकते हैं लेकिन युवतियों और रजोनिव्रत्ति के निकट पहुँच चुकी महिलाओं में यह समस्या होने का खतरा अधिक होता है।“ हर साल 15 प्रतिशत महिलाएं मूत्राशय संबंधी समस्या से ग्रसित हो रहीं हैं । और कम से कम 7.5 प्रतिशत महिलाओं के जीवन में यह समस्या एक बार जरुर होती है। पुरुषों की तुलना में कम पानी पीने से महिलाओं को मूत्राशय संबंधी बीमारी का जोखिम आठ गुना आधिक होता है ।
 डॉक्टरों के अनुसार नव-युवतियों में कम पानी पीने की समस्या बढ़ रही है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां उम्र से पहले उन्हें अपनी चपेट में ले लेतीं हैं महिलाओं को सार्वजनिक शौंचालय के अधिक प्रयोग से बचना चाहिए इससे संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 12 ग्लास पानी पीने की सलाह दी जाती हैं, ताकि महिलाओ में संक्रमण आदि को लगातार शरीर से बाहर निकाला जा सके । महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने से पेशाब करते समय जलन होना,कम पेशाब आना और कमर के निचले हिस्से में दर्द तथा बुखार आदि की समस्या हो सकती है। महिलाओं को हर तीन से छह महीने में एक बार अपने शरीर की माइक्रोस्कोपिक जांच कराने की सलाह चिकित्सक देते हैं ।
इन समस्याओं से बचने के लिए करौंदे का जूस पीना सबसे लाभदायक होता हैं. अगर महिलाऐं स्वच्छता पर अधिक ध्यान दें तो इससे बचा जा सकता है।      

विंटर में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान

विंटर में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान

मेकअप के लिए कई सारे विकल्प विंटर में अपनाए जा सकते है। डार्क कलर की लिप्सटिक से लेकर गहरे आईशैडो तक को इस मौसम मैं बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है।आइए जानते हैं सौंदर्य विशेषज्ञ सुरेश तोमर से विंटर ब्यूटी के टिप्स.

·        सबसे पहले मेकअप के बेस के लिए एक अच्छी फेस क्रीम का उपयोग अवश्य करें। यह विंटर में आपके मेकअप को लम्बे समय तक टिकने मे मदद करेगी।
·        ऐसी क्रीम के प्रयोग से बचें जो नमी छोङने लगती है,वरना आपका मेकअप खराब हो सकता है
·        अगर आप मॉइश्चराइजर का प्रयोग कर रहीं हैं तो ऐसा प्रोडक्ट चुनें,जो लाइट कंसिस्टेंसी का हो ताकि आपकी त्वचा उसे पूरी तरह सोख सके
·        अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो कोशिश करें कि फाउंडेशन का इस्तेमाल कम करें अगर आवश्यक हो तो पहले मॉश्चराइजर लगाएं जिससे आपके मेकअप में पैचेस नजर नहीं आएंगे।
·        ऑयल फ्री क्रीम के इस्तेमाल से बचें जिससे त्वचा को रुखी होने से बचाव किया जा सकता है।
·        बालों को लगातार साफ करते रहें जिससे रुसियों के झङने से आपकी त्वचा में पिंपल की परेशानी कम हो जाएगी।
·        रात मे सोने से पहले अपने चेहरे को क्लिंजिंग मिल्क से अच्छी तरह साफ करके नाइट क्रीम का प्रयोग करें जिससे अपकी त्वचा मुलायम रहेगी।
·        सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ करके लोशन का उपयोग करें।
·        सर्दियों में बाहर जाने से पहले अपने चेहरे पर संस्क्रीम का उपयोग करके निकलें जिससे आपके चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।

·        अगर आप पार्टी में जा रहीं हैं तो चेहरे पर फाउंडेशन का सीधा इस्तेमाल करने से बचें अगर आवश्यकता हो तो मॉश्चराइजर के साथ मिलाकर लगाएं।